चेतन भगत : लेखक

चेतन भगत भारत के सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले लेखकों में से एक हैं। उनकी पुस्तकें 'फाइव प्वांइट समवन वाट नाट टू डू एट आईआईटी', ‘वन नाइट एट द काल सेंटर’, ‘द थ्री मिस्टेक्स आफ माई लाइफ’ और ‘टू स्टेट्स’काफी पसंद की गई हैं। उन्होंने 'हैलो' फिल्म की पटकथा भी लिखी है जो उनके ही उपन्यास पर आधारित है।

chetan bhagat 200x167 चेतन भगत : लेखक चेतन भगत भारत के सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले लेखकों में से एक हैं। उनकी पुस्तकें ‘फाइव प्वांइट समवन वाट नाट टू डू एट आईआईटी’, ‘वन नाइट एट द काल सेंटर’, ‘द थ्री मिस्टेक्स आफ माई लाइफ’ और ‘टू स्टेट्स’काफी पसंद की गई हैं। उन्होंने ‘हैलो’ फिल्म की पटकथा भी लिखी है जो उनके ही उपन्यास पर आधारित है।

चेतन भगत का जन्म दिल्ली में हुआ। उन्होंने दिल्ली के आर्मी पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की। उसके बाद उन्होंने आईआईटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की। फिर उन्होंने इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ मैनेजमेंट, अहमदाबाद में पढाई की।

पढाई के बाद वे डसच बैंक, हांगकांग में ग्यारह वर्ष तक नौकरी करते रहे। उसके बाद वो अपनी पत्नी के साथ 20008 में मुम्बई आ गये। उन्होंने नौकरी छोड़ दी ताकि अपना ज्यादा से ज्यादा समय लिखने में लगा सकें। उनकी पत्नी का नाम अनुषा है जो आईआईएम में उनकी सहपाठिन थीं।

भगत बहुत सामान्य अंदाज में लिखते हैं। उनके नायकों के नाम भगवान कृष्ण के नाम लिये होते हैं जैसे हरि, श्याम, गोविंद आदि। उनकी सभी पुस्तकों के शीर्षकों में एक अंक जरूर जुड़ा हुआ होता है। जब उनसे इसका कारण पूछा जाता है तो वे कहते हैं कि मैं एक बैंक का कर्मचारी हूं और अपने आप को अंकों से दूर नहीं रख सकता।

पुस्तकों के अलावा वे दैनिक भास्कर और टाइम्स आफ इंडिया के लिए राजनीतिक विषयों पर कॉलम भी लिखते हैं।

उनके पहले उपन्यास ‘फाइव प्वांइट समवन वाट नाट टू डू एट आईआईटी’ आईआईटी में पढ़ाई कर रहे तीन ऐसे विद्यार्थियों की कहानी है जो तीन अलग-अलग क्षेत्रों से आये हैं। आलोचकों ने इस पुस्तक को कोई खास तव्वजो नहीं दी इसके बावजूद ये पुस्तक लोगों ने बहुत सराही। इस किताब पर एक फिल्म भी बनी जिसे थ्री इडियट्स नाम दिया गया। ये फिल्म अच्छी खासी लोकप्रिय हुई।

द थ्री मिस्टेक्स आफ माई लाइफ पुस्तक क्रिकेट, राजनीति और प्रेम पर आधारित है। इस नॉवेल पर भी फिल्म बनाने का अधिकार फरहान अख्तर की कंपनी ने खरीद लिया है।

उनके अखबारों में छपे आलेखों का जिक्र संसद में भी हुआ।

लिखने के अलावा वे शिक्षण संस्थानों में मॉटीवेशनल स्पीच देने भी अकसर जाते रहते हैं।

उनके दो जुड़वा पुत्र हैं श्याम और ईशान।

bhaarat

Brought To You By bhaarat

Working as Associate Editor of Bhartiya Paksha, a monthly magazine published from New Delhi. To know more click to

One Comment

  • riya
    February 8, 2010 | Permalink |

    hi,
    i am grt fan of chetan bhagat. THANKS fr giving information about him

Leave a comment

Add your comment below, or trackback from your own site. You can also subscribe to these comments via RSS.

Your email is never shared. Required fields are marked *