उस्ताद अमजद अली खान : प्रसिद्ध सरोद वादक

प्रसिद्ध सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान का जन्म 9 अक्टूबर 1945 को ग्वालियर में हुआ था। इनके पिता का नाम हाफिज अली खान तथा माता का नाम राहत जहान है। खान अपने छह भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। इनका पारिवारिक माहौल ही संगीतमय रहा।

Amjad Ali Khan 200x132 उस्ताद अमजद अली खान : प्रसिद्ध सरोद वादक सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान का जन्म 9 अक्टूबर 1945 को ग्वालियर में हुआ था। इनके पिता का नाम हाफिज अली खान तथा माता का नाम राहत जहान है। खान अपने छह भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। इनका पारिवारिक माहौल ही संगीतमय रहा। इनका रुझान इस तरफ देखकर इनके पिता ने इन्हें संगीत की पूरी तालीम दी। खान सरोद वादन खानदान से ताल्लुक रखते हैं। ये इस क्षेत्र में अपनी वंश परम्परा की छठवीं पीढ़ी है।

खान कम उम्र से ही मंचीय प्रस्तुति देने लगे थे। 1963 में उन्होंने युनाइटेड स्टेट में अपनी कला का प्रदर्शन किया। उसके बाद लगातार 2000 में अपने बेटों के साथ प्रस्तुति दी। ये लगातार अपने कार्य में आधुनिक प्रयोग कर उसमें नवीनता प्रदान करते रहते हैं।

इन्होंने हांगकांग फिलहारमोनिक आर्केस्ट्रा के साथ भी काम किया। न्यू मैक्सिको युनिवर्सिटी में बतौर विजिटिंग प्रोफेसर भी कार्यरत रहे।

खान की पहली शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और टूट गई। फिर इन्होंने 25 सितम्बर 1976 को भरतनाटयम नृत्यांगना सुभालक्ष्मी से दूसरी शादी की। इनकी दो संताने है- अमान और अयान। वर्तमान में खान परिवार के साथ नई दिल्ली में रह रहे हैं। इन्होंने ग्वालियर स्थित अपने पैतृक निवास को संगीत केन्द्र बना दिया है।

सम्मान एवं पुरस्कार

1975 पद्मश्री

1989 संगीत नाटक अकादमी अवार्ड

1991 पद्मभूषण

2001 पद्म विभूषण

2004 Fukuoka Asian Centre Prize

1997 Honorary Citizen of Houston, Taxas, Nashville & Tennessee

2007 Honorary Citizen of Tulsa, Oklahoma

The U.S. State Massachusetts Proclaimed April 20 as Amjad Ali Khan Day in 1984.

shubhra

Brought To You By shubhra

Sub Editor: Bhartiya Paksha

Leave a comment

Add your comment below, or trackback from your own site. You can also subscribe to these comments via RSS.

Your email is never shared. Required fields are marked *