Shashikant ‘Sadaiv’- Editor of ‘Sadhna Path’

शशिकांत 'सदैव' साधना पथ और गृहलक्ष्मी का संपादन कार्य संभालते हैं। अशोक चक्रधर के साथ कविता पाठ करने के लिए मंच पर देखे जाते हैं। विभिन्न विषयों पर कई सारे आलेख प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित होने के कारण कुछ लोग इन्हें लेखक के रूप में ज्यादा जानते हैं।

Sashikant Sadaiv-ऐसा कहा जाता है कि आदमी की उम्र जैसे-जैसे बढ़ती है, उसकी आवाज फटे बांस की तरह होने लगती हैं। लेकिन हर बात हर व्यक्ति पर लागू हो ये जरूरी नहीं। कुछ लोग अपवाद भी होते हैं। शशिकांत ‘सदैव’ उन्हीं में से एक हैं। इस मामले में अपवाद ही नही विलोम भी हैं। उनकी आवाज में ऐसी खनक है जैसे बैंक द्वारा मार्केट में उतारे गये दस रूपये के नये सिक्के ख़ुशी में उछलते-कूदते एक-दूसरे से टकरा रहे हो।

इस भूमिका से आभास होता हैं कि शशिकांत गजल गायक होंगे लेकिन ऐसा नहीं है। वो क्या है,  इस सवाल का जवाब एक शब्द में देना हरदेव बाहरी  जैसे कई शब्दकोष के संपादकों के लिए भी कठिन है। 16 कला युक्त श्रीकृष्ण भगवान हैं तो 7 कलाओं से युक्त शशिकांत एक सहृदय इंसान है। उनका व्यावसायिक पक्ष देखा जाये तो शशिकांत ‘सदैव’ साधना पथ और गृहलक्ष्मी का संपादन कार्य संभालते हैं। अशोक चक्रधर उनके द्वारा रचित कविताओं की प्रसंशा दिल खोल कर करते हैं। विभिन्न विषयों पर कई सारे आलेख प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित होने के कारण कुछ लोग इन्हें लेखक के रूप में ज्यादा जानते हैं। समाधान ज्योतिष केन्द्र के संचालक हैं। कई लोग अपनी कुण्डलियां दिखाने इनके पास आते हैं। मानसिक, पारिवारिक तथा व्यावसायिक समस्याओं पर लोगों को पेशेवर रूप से सलाह देते हैं। ‘कृष्ण’ बनकर स्टेज पर नृत्य करते हैं तो दर्शकों की निगाहें थम जाती हैं। वर्कशॉप के माध्यम से लोगो को जीवन जीने की कला सिखाने के अलावा चूंकि शशिकांत सदैव प्रवचन भी देते हैं इसलिए इन्हें साधु-संत की श्रेणी में भी रखा जा सकता है।  कई टीवी चैनलों पर इनके प्रवचन नियमित प्रसारित होते हैं।  टीवी पर प्रवचन तो प्रसारित होते ही हैं, साथ ही साथ आपसी संबंधो पर आधारित  टीवी फ़ोन इन प्रोग्राम में शशिकांत सदैव दर्शकों के प्रश्नों का उत्तर संतोषजनक ढंग से देते हैं। कुल मिला जुलाकर आदमी एक आदमी के काम अनेक।

नाम-      शशिकांत ‘सदैव’

व्यवसाय- संपादक, लेखक, कवि, पत्रकार, ज्योतिषी एवं सलाहकार

संप्रति-      आध्यात्मिक पत्रिका साधना पथ में संपादक तथा

महिला पत्रिका गृहलक्ष्मी में विशेष सलाहकार के रूप में कार्यरत

समाधान नामक ज्योतिषीय सलाह केंद्र के संचालक

प्रकाशित पुस्तकें- सब सम्भव है (व्यक्तित्व एवं आध्यात्मिक विकास)

सीखे जीवन जीने की कला (व्यक्तित्व एवं आध्यात्मिक विकास)

इश्क की खुश्बू है सूफी (सूफी शोध ग्रंथ)

 दर्द की कतरन (शायरी संग्रह)

स्त्री की कुछ अनकही ( काव्य संग्रह)

 दर्द के इर्द-गिर्द (काव्य संग्रह)

रिसता हुआ दर्द (काव्य संग्रह)

इंद्रधनुष रचते हस्ताक्षर (काव्य संकलन)

मंचों एवं टी. वी. चैनलों पर कवि, अतिथि एवं सलाहकार के रूप में उपस्थिति-

दूरदर्शन,  सहारा,  साधना,  जैन एवं प्रज्ञा टी. वी. चैनल

विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पत्र, पत्रिकाओं में प्रकाशित लेख,  स्तंभ एवं कविताएं-

नवभारत टाइम्स,  हैलो दिल्ली,  दैनिक हिन्दुस्तान,  जागरण सिटी प्लस,  तथाअस्तु,  वेल बीइंग,  साधना पथ, गृहलक्ष्मी, ओशो वर्ल्ड, हिंदी जगत, कादंबनी, प्रवासी टुडे, ज्ञानोदय, शुक्रवार, संपादक, गृहनंदनी, फ्यूचर समाचार, सुख-समृद्धि, कुमदम भक्ति, समय सारांश, गुरूजी, कलियों को खिलने दो तथा इंडिया टाइम्स एवं फैब वुमन डाट काम तथा कई अन्य क्षेत्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशन।

संपर्क सूत्र- 9/60, गली नं. 12, तुगलकाबाद एक्सटेंशन, कालकाजी, नई दिल्ली- 19

दूरभाष- 69900321, 9810388549

 

E-mail : shashikantjee@rediffmail.com

 

bhaarat

Brought To You By bhaarat

Working as Associate Editor of Bhartiya Paksha, a monthly magazine published from New Delhi. To know more click to

Leave a comment

Add your comment below, or trackback from your own site. You can also subscribe to these comments via RSS.

Your email is never shared. Required fields are marked *