SatyaNarayan Pareek : Poet and Lyricist

आस्था साहित्य संस्थान अलवर के महासचिव और कर्मठ समाजसेवी श्री सत्यनारायण पारीक का जन्म 23 फरवरी 1951 में नारायणपुर, अलवर (राजस्थान) में हुआ।

Satyanarain SatyaNarayan Pareek : Poet and Lyricist-आस्था साहित्य संस्थान अलवर के महासचिव और कर्मठ समाजसेवी श्री सत्यनारायण पारीक का जन्म 23 फरवरी 1951 में नारायणपुर, अलवर (राजस्थान) में हुआ। पिता का नाम श्री विश्वम्भर दयाल पारीक था। मां का नाम सरस्वती देवी पारीक है।

मात्र 12 वर्ष की अल्पायु में पिता का साया सर से उठ गया। बड़े भाई के रक्षा सेवा में कार्यरत होने की वजह से कम उम्र में ही परिवार की जिम्मेदारियां कंधे पर आ गई। बचपन से ही इनकी अभिरूचि कलात्मक रही है। बड़े भाई सतीश चन्द्र पारीक की प्रेरणा से साहित्य की तरफ रूझान बढ़ा।

शिक्षा

बी. ए. (1977)

एम. ए. हिन्दी में (1982),राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर (राजस्थान)

बी. एड. (1991), कोटा खुला विश्वविद्यालय कोटा (राजस्थान)

बांसुरी वादन का प्रशिक्षण (1970) कला भारती अलवर (राजस्थान)

कार्य

प्रधानाध्यापक, रा. उ. प्रा. विद्यालय, नारायणपुर (राजस्थान)

महासचिव, आस्था साहित्य संस्थान अलवर (राजस्थान)

आजीवन सदस्य, अखिल भारतीय साहित्य परिषद राजस्थान

साहित्यिक गतिविधियां

1982 में सर्वप्रथम अलवर क्राउन साप्ताहिक पत्र में 5 कविताओं का कविता विशेषांक के रूप में प्रकाशन हुआ। इसके बाद तो छपने का सिलसिला चल पड़ा।

1990 से कवि सम्मेलनों में भाग लेना शुरू किया। जो अब तक चल रहा है।

अलवर भास्कर पत्र के स्तम्भ ‘अलवर के सरस्वती पुत्र’ में ‘जीवन वृत्त’ प्रकाशित।

1995 में गठित अखिल भारतीय साहित्य परिषद  (नारायणपुर) के अध्यक्ष एवं महासचिव रहें।

2006 से 2008 तक राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर (राजस्थान) के सरस्वती सभा एवं सामोरह समिति के सदस्य रहें।

सम्मान

आस्था साहित्य संस्थान द्वारा तीन बार साहित्य सेवा हेतु सम्मानित।

2008 में ‘काव्य श्री’ की उपाधि से अलंकृत।

‘शिक्षा आपके द्वार’ एवं ‘शिक्षा संबल महाअभियान’ के संचालन एवं क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य हेतु दो बार उपखण्ड अधिकारी थानागाजी (अलवर) द्वारा सम्मानित।

सामाजिक अभिरूचि

लायन्स क्लब द्वारा आयोजित ‘अंधता निवारण कार्यक्रम’ में गतिशील।

पता

सत्यनारायण पारीक (कवि एवं गीतकार)

V.P नारायणपुर, तहसील- थानागाजी,

जिला-अलवर (राजस्थान)

फोन- 01465253310

मोबाइल- 09460604368

bhaarat

Brought To You By bhaarat

Working as Associate Editor of Bhartiya Paksha, a monthly magazine published from New Delhi. To know more click to

Leave a comment

Add your comment below, or trackback from your own site. You can also subscribe to these comments via RSS.

Your email is never shared. Required fields are marked *