Sheela Dixit : The Honeble Chief-Minister of Delhi

राजनीति में अपना मुकाम बनानेवाली महिलाओं में एक अग्रणी नाम है दिल्ली की वर्तमान मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का।

sheela dixit Sheela Dixit : The Honeble Chief Minister of Delhi-राजनीति में अपना मुकाम बनानेवाली महिलाओं में एक अग्रणी नाम है दिल्ली की वर्तमान मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का। राजनीतिक सूझबूझ और प्रशासकीय खूबियों से परिपूर्ण होने का ही परिणाम है कि लगातार ये तीसरी बार दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी। शीला दीक्षित दिल्ली की दूसरी महिला मुख्यमंत्री हैं। इनके नेतृत्व में दिल्ली में कांग्रेस ने अभूतपूर्व जीत हासिल की, जो अपने-आप में एक रिकार्ड है।

इनका जन्म 31 मार्च 1938 को कपूरथला, पंजाब में हुआ। इनकी शिक्षा-दीक्षा दिल्ली में ही हुई। इनकी स्कूली शिक्षा कान्वेंट आफ जीसस एंड मैरी स्कूल में हुई। मिरांडा हाउस से इन्होंने मास्टर आफ आर्ट किया। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में डाक्टरेट पूरी की। मेधावी छात्रा होने के साथ-साथ राजनीति में इनकी काफी अभिरूचि थी।

इनका विवाह प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व राज्यपाल तथा केन्द्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री रह चुके उमाशंकर दीक्षित के परिवार में हुआ। जहां इनकी राजनीतिक अभिरूचि को नया आयाम मिला। इनके पति स्व. विनोद दीक्षित, भारतीय प्रशासनिक सेवा में अधिकारी थे। इनकी दो संताने है- पुत्र संदीप दीक्षित और पुत्री लतिका। पुत्र संदीप पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस के संसद सदस्य हैं।

इनका राजनीतिक जीवन काफी विविधतापूर्ण और चुनौती भरा रहा। परंतु इन्होंने काफी कुशलता से अपने दायित्व को निभाया। इसीका परिणाम है कि शीला दीक्षित आज राजनीति में एक स्थापित और सशक्त नाम है।

संक्षेप में जीवन झांकी :

नाम : शीला दीक्षित

जन्म : 31 मार्च 1938

शिक्षा : एम. ए. (मिरांडा हाउस), डाक्टर आफ फिलासफी (दिल्ली विश्वविद्यालय)

आवास : 3, मोतीलाल, नेहरू प्लेस, नई दिल्ली

दूरभाष संख्या : कार्यालय- 23392020, 23392030

                           :आवास- 23018998, 23018726

ई-मेल cmdelhi@nic.in

राजनीतिक जीवन : 1986 से 1989 तक केन्द्रीय सरकार में मंत्री पद पर (संसदीय कार्यो की राज्यमंत्री, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री)।

                                   1984 से 1989 तक उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

                                   1998 में दिल्ली प्रदेश की कांग्रेस समिति की अध्यक्षा मनोनीत हुई। 

                                   1998 में दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी।

                                  2003 में दूसरी बार मुख्यमंत्री बनी।

                                  2008 में तीसरी बार मुख्यमत्री बन एक रिकार्ड बनाया और दिल्ली में कांग्रेस की स्थिति सुदृढ़ की।

सम्मान : 2008 में वर्ल्ड मेयर अवार्ड के नामित हुई।

                  12 जुलाई 2008 को जर्नलिस्ट एसोसिएशन आफ इंडिया के द्वारा बेस्ट चीफ मिनिस्टर आफ इंडिया अवार्ड से सम्मानित।

                  2009 में NDTV द्वारा पालिटीशियन आफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित।

कार्य : 1984-89 में संयुक्त राष्ट्र में महिला स्तर में प्रतिनिधित्व।

            1970 में यंग विमेन्स असोसियेशन की अध्यक्षा बनी।

           1978 से 1984 के बीच कपड़ा निर्यातकर्ता संघ के कार्यपालक सचिव पद पर कार्यरत।

शीला दीक्षित इंदिरा गांधी स्मारक ट्रस्ट की सचिव भी रही हैं। इस ट्रस्ट ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। यह ट्रस्ट जहां विश्वव्यापी विषयों पर सम्मेलन आयोजित करता है वहीं शांति, नि:शस्त्रीकरण एवं विकास को प्रोत्साहन देने के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार देता है। इनके संरक्षण में ही ट्रस्ट ने पर्यावरण की सुरक्षा एवं संवर्द्धन हेतु पर्यावरण केंद्र भी खोला है।

shubhra

Brought To You By shubhra

Sub Editor: Bhartiya Paksha

Leave a comment

Add your comment below, or trackback from your own site. You can also subscribe to these comments via RSS.

Your email is never shared. Required fields are marked *