Prabhu Chawla : The Editor of India Today

इन्‍होंने समसामयिक घटनाओं व खोजी रिपोर्टिग में 'जीके रेड्डी मेमोरियल अवॉर्ड' और पत्रकारिता में उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन के लिए 'फिरोज गांधी मेमोरियल अवॉर्ड' समेत कई राष्‍ट्रीय पुरस्‍कारों को अपने नाम किया है। इन्‍हें 2003 में 'पद्मभूषण' पुरस्‍कार से भी सम्‍मानित किया जा चुका है।

Prabhu Chawla1 200x164 Prabhu Chawla : The Editor of India Today-प्रभु चावला इंडिया टुडे के संपादक व इंडिया टुडे समूह के संपादकीय निदेशक हैं। रिपोर्टर और संपादक के तौर पर 25 साल में इन्‍होंने ऐसी घटनाओं पर व्‍यापक ढंग से लिखा, जिसने भारतीय राजनीति और इसे संचालित करने वालों की दिशा बदल कर रख दी।

प्रभु ने इंडिया टुडे के प्रादेशिक संस्‍करणों को हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और बंगाली भाषाओं में आरंभ किया।  इसके अलावा प्रभु ‘आज तक’ पर प्रसारित होने वाले साप्‍ताहिक टॉक शो ‘सीधी बात’ के एंकर भी हैं। प्रभु द्वारा राजनीति, व्‍यापार और संस्‍कृति के क्षेत्र में खबर बनाने वालों का अनोखे तरीके से किए गए एनकाउंटर के चलते यह भारतीय टेलीविजन में सबसे अधिक देखा जाने वाला कार्यक्रम बन गया है।

इंडिया टुडे में शामिल होने से पहले प्रभु चावला दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय में अर्थशास्‍त्र के व्याख्याता थे। ये ‘द इंडियन एक्‍सप्रेस’ और ‘फाइनेंशियल एक्‍सप्रेस’ के संपादक भी रह चुके हैं। इन्‍होंने समसामयिक घटनाओं व खोजी रिपोर्टिग में ‘जीके रेड्डी मेमोरियल अवॉर्ड’ और पत्रकारिता में उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन के लिए ‘फिरोज गांधी मेमोरियल अवॉर्ड’ समेत कई राष्‍ट्रीय पुरस्‍कारों को अपने नाम किया है। इन्‍हें 2003 में ‘पद्मभूषण’ पुरस्‍कार से भी सम्‍मानित किया जा चुका है।

bhaarat

Brought To You By bhaarat

Working as Associate Editor of Bhartiya Paksha, a monthly magazine published from New Delhi. To know more click to

2 Comments

  • April 12, 2010 | Permalink |

    I have visit this site today three four times but the links of Satya Sai Baba etc. are not working, PLEASE SEE. THANKS

  • April 12, 2010 | Permalink |

    Prabhu Chawla ji is a good Personality in Indian Media. IN SINGLE LINE “HE IS GREAT JOURNALIST”

Leave a comment

Add your comment below, or trackback from your own site. You can also subscribe to these comments via RSS.

Your email is never shared. Required fields are marked *