Shahrukh Khan: Bollywood Actor and Producer

ख़ान ने अभिनय की शिक्षा प्रसिद्द रंगमंच निर्देशक बैरी जॉन से दिल्ली के थियेटर एक्शन ग्रुप में ली। वर्ष २००७ में जॉन ने अपने पुराने शिष्य के बारे में कहा, " The credit for the phenomenally successful development and management of Shah Rukh's career goes to the superstar himself."( अनुवाद - शाह रूख़ के कैरियर की असाधारण सफलता का सारा श्रेय उस ही को जाता है|)

shahrukh khan 155x199 Shahrukh Khan: Bollywood Actor and Producer-शाहरुख़ ख़ान हिन्दी फ़िल्मों और बॉलीवुड के एक प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता हैं। हाल ही में उन्होंने मशहूर धारावाहिक कौन बनेगा करोड़पति की मेज़बानी भी की। ख़ान ने अपने अभिनय का प्रारम्भ १९८० के दशक में कई टेलिविज़न धारावाहिकों जैसे फौजी, सर्कस और दूसरा केवल से किया| उन्होंने फ़िल्म दीवाना (१९९२) के साथ बॉलीवुड में एक सफल शुरुआत की और तब से वह कई कामयाब फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। अपने कैरियर में वह अब तक 7 फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार जीत चुके हैं।

प्रारंभिक जीवन एवं शिक्षा

ख़ान के माता पिता पठान मूल के थे। उनके पिता ताज मोहम्मद ख़ान एक स्वतंत्रता सेनानी थे और उनकी माँ लतीफ़ा फ़ातिमा मेजर जनरल शाहनवाज़ ख़ान की पुत्री थी।

ख़ान के पिता हिंदुस्तान के विभाजन से पहले पेशावर के किस्सा कहानी बाज़ार से दिल्ली आए थे, हालांकि उनकी माँ रावलपिंडी से आयीं थी। ख़ान की एक बहन भी हैं जिनका नाम है शहनाज़ और जिन्हें प्यार से लालारुख बुलाते हैं। ख़ान ने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली के सेंट कोलम्बा स्कूल से की जहाँ वह क्रीड़ा क्षेत्र ,शैक्षिक जीवन और नाट्य कला में निपुण थे। स्कूल की तरफ़ से उन्हें “स्वोर्ड ऑफ़ ऑनर” से नवाज़ा गया जो प्रत्येक वर्ष सबसे काबिल और होनहार विद्यार्थी एवं खिलाड़ी को दिया जाता था। इसके उपरांत उन्होंने हंसराज कॉलेज से अर्थशास्त्र की डिग्री एवं जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की मास्टर्स डिग्री हासिल की।

अपने माता पिता के देहांत के उपरांत ख़ान १९९१ में दिल्ली से मुम्बई आ गए। १९९१ में उनका विवाह गौरी ख़ान के साथ हिंदू रीति रिवाज़ों से हुआ। उनकी दो संतान हैं एक पुत्र आर्यन (जन्म १९९७) और एक पुत्री सुहाना (जन्म २०००)।

अभिनय

ख़ान ने अभिनय की शिक्षा प्रसिद्द रंगमंच निर्देशक बैरी जॉन से दिल्ली के थियेटर एक्शन ग्रुप में ली। वर्ष २००७ में जॉन ने अपने पुराने शिष्य के बारे में कहा, ” The credit for the phenomenally successful development and management of Shah Rukh’s career goes to the superstar himself.”( अनुवाद – शाह रूख़ के कैरियर की असाधारण सफलता का सारा श्रेय उस ही को जाता है|)

ख़ान ने अपना कैरियर १९८८ में दूरदर्शन के धारावाहिक “फ़ौजी” से प्रारम्भ किया जिसमे उन्होंने कोमान्डो अभिमन्यु राय का किरदार अदा किया| उसके उपरांत उन्होंने और कई धारावाहिकों में अभिनय किया जिनमे प्रमुख था १९८९ का “सर्कस” , जिसमे सर्कस में काम करने वाले व्यक्तियों के जीवन का वर्णन किया गया था और जो अज़ीज़ मिर्ज़ा द्वारा निर्देशित था। उस ही वर्ष उन्होंने अरुंधति राय द्वारा लिखित अंग्रेज़ी फ़िल्म “इन विच एनी गिव्स इट दोज़ वंस” में एक छोटा किरदार निभाया। यह फ़िल्म दिल्ली विश्वविद्यालय में विद्यार्थी जीवन पर आधारित थी।

अपने माता पिता की मृत्यु के उपरांत १९९१ में ख़ान नई दिल्ली से मुम्बई आ गये। बॉलीवुड में उनका प्रथम अभिनय “दीवाना” फ़िल्म में हुआ जो बॉक्स ऑफिस पर सफल घोषित हुई| इस फ़िल्म के लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर की तरफ़ से सर्वश्रेष्ठ प्रथम अभिनय का अवार्ड मिला। उनकी अगली फ़िल्म थी “माया मेमसाब” जो नही चली। १९९३ की हिट फ़िल्म “बाज़ीगर” में एक हत्यारे का किरदार निभाने के लिए उन्हें अपना पहला फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार मिला। उस ही वर्ष में फ़िल्म “डर” में इश्क़ के जूनून में पागल आशिक़ का किरदार अदा करने के लिए उन्हें सरहाया गया। इस वर्ष में फ़िल्म “कभी हाँ कभी ना” के लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर समीक्षक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरूस्कार से भी सम्मानित किया गया। १९९४ में ख़ान ने फ़िल्म “अंजाम” में एक बार फिर जुनूनी एवं मनोरोगी आशिक़ की भूमिका निभाई और इसके लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक का पुरूस्कार भी प्राप्त हुआ।

१९९५ में उन्होंने आदित्य चोपड़ा की पहली फ़िल्म “दिल वाले दुल्हनिया ले जायेंगे” में मुख्य भूमिका निभाई। यह फ़िल्म बॉलीवुड के इतिहास की सबसे सफल और बड़ी फिल्मों में से एक मानी जाती है। मुम्बई के कुछ सिनेमा घरों में यह १२ सालों से चल रही है। इस फ़िल्म के लिए उन्हें एक बार फिर फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार हासिल हुआ|

१९९६ उनके लिए एक निराशाजनक साल रहा क्यूंकि उसमे उनकी सारी फिल्में असफल रहीं। १९९७ में उन्होंने यश चोपड़ा की दिल तो पागल है, सुभाष घाई की परदेश, और अज़ीज़ मिर्ज़ा की येस बॉस जैसी फिल्मों के साथ सफलता के क्षेत्र में फिर कदम रखा।

ख़ान का वर्ष १९९८ ने भी इस ही तरह स्वागत किया जब करण जौहर की बतौर निर्देशक पहली फ़िल्म कुछ कुछ होता है उस साल की सबसे बड़ी हिट घोषित हुई और ख़ान को चौथी बार फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार हासिल हुआ। इस ही साल उन्हें मणि रत्नम की फ़िल्म दिल से में अपने अभिनय के लिए फ़िल्म समीक्षकों से काफ़ी तारीफ़ मिली और यह फ़िल्म भारत के बाहर काफ़ी सफल रही।

अगला वर्ष उनके लिए कुछ ख़ास लाभकारी नही रहा क्यूंकि उनकी एक मात्र फ़िल्म, बादशाह, का प्रदर्शन स्मरणीय नही रहा और वह औसत व्यापार ही कर पायी।  सन २००० में आदित्य चोपड़ा की मोहब्बतें में उनके किरदार को समीक्षकों से बहुत प्रशंसा मिली और इस फ़िल्म के लिए उन्हें अपना दूसरा फ़िल्मफ़ेयर समीक्षक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार मिला। उस ही साल आई उनकी फ़िल्म जोश भी हिट हुई। उस ही वर्ष में ख़ान ने जूही चावला और अज़ीज़ मिर्ज़ा के साथ मिल कर अपनी ख़ुद की फ़िल्म निर्माण कम्प्नी, ‘ड्रीम्ज़ अन्लिमिटिड’, की स्थापना की। इस कम्पनी की पहली फ़िल्म फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी, जिसमे ख़ान और चावला दोनों ने अभिनय किया, बॉक्स ऑफिस पे जादू बिखेरने में असमर्थ रही। कमल हसन की विवादग्रस्त फ़िल्म हे राम में भी ख़ान ने एक सहयोगी भूमिका निभाई जिसके लीये उन्हें समीक्षकों ने सराहा।

सन २००१ में, ख़ान ने करण जौहर के साथ अपनी दूसरी फ़िल्म कभी खुशी कभी ग़म की, जो एक पारिवारिक कहानी थी और जिसमें अन्य भी कई सितारे थे। यह फ़िल्म उस वर्ष की सबसे बड़ी हिट फिल्मों की सूची में शामिल थी। उन्हें अपनी फ़िल्म अशोका, जो की ऐतिहासिक सम्राट अशोक के जीवन पर आधारित थी, के लीये भी प्रशंसा मिली लेकिन यह फ़िल्म भी नाकामयाब रही।

सन २००२ में ख़ान ने संजय लीला भंसाली की दुखांत प्रेम कथा देवदास में मुख्य भूमिका अदा की जिसके लिए उन्हें एक बार फिर फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार दिया गया। यह शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास देवदास पर आधारित तीसरी हिन्दी फ़िल्म थी।

अगले साल ख़ान की दो फ़िल्में रिलीज़ हुईं, चलते चलते और कल हो ना हो। चलते चलते एक औसत हिट साबित हुई। लेकिन कल हो ना हो, जो की करण जौहर की तीसरी फ़िल्म थी, राष्ट्रिय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों ही बाज़ारों में काफ़ी कामयाब रही। इस फ़िल्म में ख़ान ने एक दिल के मरीज़ का किरदार निभाया जो मरने से पहले अपने चारों ओर खुशियाँ फैलाना चाहता है, और इस अदाकारी के लिये उन्हें सराहा भी गया।

स्वदेश में एक नासा वैज्ञानिक की भूमिका में२००४ ख़ान के लिये एक और महत्वपूर्ण वर्ष रहा।  इस साल की उनकी पहली फ़िल्म थी फ़राह खान निर्देशित मैं हूँ ना, जो ख़ान द्वारा सह-निर्मिता भी थी। यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट सिद्ध हुई। उनकी अगली फ़िल्म थी यश चोपड़ा की वीर ज़ारा जो साल की सबसे कामयाब फ़िल्म थी और जिसमे खान को अपने अभिनय के लिये कई अवार्ड और बहुत प्रशंसा मिली। उनकी तीसरी फ़िल्म थी आशुतोष गोवारिकर निर्देशित स्वदेश, जो दर्शकों को सिनेमा-घरों में लाने में तो सफल ना हो सकी लेकिन उसमें ख़ान के भारत लौटे एक अप्रवासी भारतीय की भूमिका को सराहा गया और खान ने अपना छठा फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार जीता।

सन २००५ में उनकी एकमात्र फ़िल्म पहेली (जो की अमोल पालेकर द्वारा निर्देशित थी) बॉक्स ऑफिस पर असफल रही हालांकि उसमे ख़ान के अभिनय को सराहा गया।

२००६ में ख़ान एक बार फिर करण जौहर की फ़िल्म कभी अलविदा ना कहना में देखे गये जो एक अतिनाटकीय फ़िल्म थी। इस फ़िल्म ने भारत में तो सफलता प्राप्त की ही, साथ ही साथ यह विदेश में सबसे सफल हिन्दी फ़िल्म भी बन गई। उस ही वर्ष खान ने १९७८ की हिट फ़िल्म डॉन की रीमेक डॉन में भी अभिनय किया जो एक बड़ी हिट सिद्ध हुई।

२००७ में ख़ान की दो फिल्में आई है – चक दे! इंडिया और ॐ शान्ति ॐ | चक दे! इंडिया में ख़ान भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच के किरदार में नज़र आते हैं जिनका लक्ष्य है भारत को विश्व कप दिलवाना| इस किरदार की लिये खान को समीक्षकों से तो खासी प्रशंसा मिली ही है साथ ही साथ यह फ़िल्म एक विशाल हिट भी सिद्ध हुई है। २००७ की दूसरी फ़िल्म ॐ शान्ति ॐ में भी नज़र आए ये फराह खान की शाहरुख़ खान के साथ दूसरी फ़िल्म है। इसमें खान ने दोहरी भूमिका निभाई | पहला किरदार ओम एक जूनियर कलाकार है और एक हादसे में मारा जाता है और दूसरा एक नामी अभिनेता ओम कपूर है। ये फ़िल्म भी २००७ की एक सफल फ़िल्म थी |

bhaarat

Brought To You By bhaarat

Working as Associate Editor of Bhartiya Paksha, a monthly magazine published from New Delhi. To know more click to

Leave a comment

Add your comment below, or trackback from your own site. You can also subscribe to these comments via RSS.

Your email is never shared. Required fields are marked *