नीतिश कुमार : बिहार के मुख्यमंत्री

1985 में वे पहली बार बिहार विधान सभा के सदस्य बने। किसी पार्टी के टिकट से वे नहीं लड़े थे चुनाव बल्कि एक निर्दलीय के रूप खड़े होकर जीते। 1987 में युवा लोक दल के अध्यक्ष नियुक्त किये गये। 1989 में वो जनता दल के बिहार प्रदेश के महासचिव बनाये गये। इसी दौरान नौवी लोकसभा के चुनावों में वे खड़े हुए और जीत कर संसद भवन तक पहुंचे।

nitish kumar khaslog नीतिश कुमार : बिहार के मुख्यमंत्रीबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 को हुआ। जन्म स्थान था बख्तियारपुर जो बिहार प्रदेश में स्थित है। इनके पिता का नाम कविराज राम लखन सिंह और माता का नाम परमेश्वरी देवी था। इनके पिता स्वतंत्रता सेनानी थे। वे गांधीवादी बिहार विभूति अनुराग नारायण सिंह के करीबी मित्र थे जिन्होंने बिहार को आधुनिक स्वरूप प्रदान किया था।

नीतीश कुमार को लोग मुन्ना कहकर बुलाते है। उनके बारे में कहा जाता है कि वे मिताहारी हैं। शराब और सिरगेट के नशे से अपने आपको दूर रखते हैं।

जय प्रकाश नारायण के आंदोलन से नीतीश कुमार का राजनीतिक जीवन शुरू हुआ। 1974 से 1977 से वे आंदोलन में सक्रिय रूप से जुडे रहे। इस दौरान वे सत्येन्द्र नारायण सिन्हा के सिंहा के संपर्क में आये जो उस समय बिहार के प्रमुख नेताओं में से एक थे।

1985 में वे पहली बार बिहार विधान सभा के सदस्य बने। किसी पार्टी के टिकट से वे नहीं लड़े थे चुनाव बल्कि एक निर्दलीय के रूप खड़े होकर जीते। 1987 में युवा लोक दल के अध्यक्ष नियुक्त किये गये। 1989 में वो जनता दल के बिहार प्रदेश के महासचिव बनाये गये। इसी दौरान नौवी लोकसभा के चुनावों में वे खड़े हुए और जीत कर संसद भवन तक पहुंचे।

1989 में जब भारत के प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह थे, तब नीतीश कुमार ने कृषि राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाली। 1991 के लोकसभा के चुनाव में वे दोबारा जीते। इस समय वे जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव बने। इसके साथ-साथ उन्होंने संसद में जनता दल का उपनेता का पद भी संभाला। 1989 से लेकर 2004 तक उन्होंने बिहार के बाढ संसदीय क्षेत्र का नेतृत्व किया।

नीतीश कुमार ने 1998 से 1999 के दौरान रेल मंत्री के अलावा परिवहन मंत्री और कृषि मंत्री की जिम्मेदारियां भी कुछ-कुछ समय के लिए संभाली। अगस्त 1999 में उन्होंने रेलमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया गैसल में हुई रेल दुर्घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए।

2004 में हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने नालंदा और बाढ दो जगहों से पर्चा भरा। वे नालंदा से तो जीत गये लेकिन अपने पारंपरिक क्षेत्र बाढ से हार गये।

सन् 2000 में नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली लेकिन सात दिनों के अंदर ही उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद जब 2005 में बिहार विधानसभा के चुनाव हुए तो एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिला और इसी के साथ ही लालू प्रसाद यादव के 15 साल के कुशासन का अंत हुआ। 24 नवंबर 2005 को नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में दोबारा शपथ ली।

बिहार में उन्होंने कई उल्लेखनीय कार्य किये। उनके विकास कार्यो को देखते हुए उन्हें देश का सबसे अच्छा मुख्यमंत्री कहा गया। सभी क्षेत्रों और धर्मों के लोगों ने उनकी प्रशंसा की। जनता का सरकार पर से विश्वास उठ गया था नीतीश कुमार ने वो विश्वास पुन: स्थापित किया। उनके शासन में ही बिहार में आर टी आई का इलेक्ट्रोनिक संस्करण आया। उन्होंने लोगों को ये सुविधा दिलवाई की लोग फोन के माध्यम से ये जान सकें कि नरेगा के तहत उनके लिए काम है या नहीं। बिहार में अपराध का बोलबाला था जो उनके आने से खत्म हुआ।

22 फरवरी 1973 को नीतीश कुमार का विवाह मंजू कुमारी सिंहा से हुआ जो कि पेशे से अध्यापक थीं। 2007 में उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई। नीतीश कुमार के एक ही पुत्र हैं जिसका नाम निशांत है। निशांत इंजीनियरिंग कर रहे हैं।

सम्मान :

इंडियन आफ द ईयर (राजनीति) – 2008

बेस्ट चीफ मिनिस्टर (CNN & IBN) 2007

रिफार्मर आफ द ईयर (इकानामिक टाइम्स) 2009

पालियो इराडिकेशन चैम्पियनशिप अवार्ड (रोटरी इंटरनेशनल) 2009 (इस सम्मान को पाने वाले ये तीसरे भारतीय हैं।

Website http://cm.bih.nic.in

राजनीतिक जीवन :

1977 Contested first assmbly elections on a Janata Party ticket.

1985-89 Member, Bihar Legislative Assembly. First term in Legislative Assembly

1986-87 Member, Committee on Petitions, Bihar Legislative Assembly. 

1987-88 President, Yuva Lok Dal, Bihar. 

1987-89 Member, Committee on Public Undertakings, Bihar Legislative Assembly. 

1989 Secretary-General, Janata Dal, Bihar. 

1989 Elected to 9th Lok Sabha. First term in Lok Sabha

1989-16/7/1990 Member, House Committee. Resigned

4/1990-11/1990 Union Minister of State, Agriculture and Co-operation. 

1991 Re-elected to 10th Lok Sabha. 2nd term in Lok Sabha

1991-93 General-Secretary, Janata Dal.

Deputy Leader of Janata Dal in Parliament. 

17/12/91-10/5/96 Member, Railway Convention Committee. 

8/4/93-10/5/96 Chairman, Committee on Agriculture. 

1996 Re-elected to 11th Lok Sabha.

Member, Committee on Estimates.

Member, General Purposes Committee.

Member, Joint Committee on the Constitution (Eighty-first Amendment Bill, 1996). 3rd term in Lok Sabha

1996-98 Member, Committee on Defence. 

1998 Re-elected to 12th Lok Sabha. 4th term in Lok Sabha

19/3/98-5/8/99 Union Cabinet Minister, Railways. 

14/4/98-5/8/99 Union Cabinet Minister, Surface Transport (additional charge). 

1999 Re-elected to 13th Lok Sabha. 5th term in Lok Sabha

13/10/99-22/11/99 Union Cabinet Minister, Surface Transport. 

22/11/99-3/3/00 Union Cabinet Minister, Agriculture. 

3/3/00-10/3/00 Chief Minister, Bihar. as 29th Chief Minister of Bihar, only for 7 days

27/5/00-20/3/01 Union Cabinet Minister, Agriculture. 

20/3/01-21/7/01 Union Cabinet Minister, Agriculture with additional charge of Railways. 

22/7/01-21/5/04 Union Cabinet Minister, Railways 

2004 Re-elected to 14th Lok Sabha.

Member, Committee on Coal & Steel.

Member, General Purposes Committee.

Member, Committee of Privileges.

Leader Janata Dal (U) Parliamentary Party, Lok Sabha. 6th term in Lok Sabha

From 24/11/2005 Chief Minister, Bihar. as 31st Chief Minister of Bihar.

shubhra

Brought To You By shubhra

Sub Editor: Bhartiya Paksha

Leave a comment

Add your comment below, or trackback from your own site. You can also subscribe to these comments via RSS.

Your email is never shared. Required fields are marked *