|
|
अशोक शंकरराव चव्हाण का जन्म 28 अक्टूबर 1958 को हुआ। अशोक चव्हाण कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। अशोक चव्हाण की शिक्षा की बात की जाए तो उन्होंने विज्ञान से स्नातक की उपाधि हासिल की है। उसके बाद उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट में मास्टर की डीग्री प्राप्त की। |
|
अशोक शंकरराव चव्हाण का जन्म 28 अक्टूबर 1958 को हुआ। अशोक चव्हाण कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। अशोक चव्हाण की शिक्षा की बात की जाए तो उन्होंने विज्ञान से स्नातक की उपाधि हासिल की है। उसके बाद उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट में मास्टर की डीग्री प्राप्त की।
उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव के रूप में की। 1987-88 के दौरान वे नांदेद लोकसभा सीट से चुनकर संसद पहुंचे। 1992 में वो महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य बने और महाराष्ट्र सरकार में ग्रामीण विकास, पब्लिक वर्क्स के राज्य मंत्री रहे।
2003 में वो परिवहन, विमानपत्तन व सांस्कृतिक मामलों के मंत्री हुए। 2004 में वे उद्योग, खनन, सांस्कृतिक मामले के मंत्री बने। 1995 से लेकर 1999 तक महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव का भार उन्होंने उठाया।
2009 में अशोक चव्हाण विलासराव देशमुख के पद छोड़ने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने। विलासराव देशमुख को मुम्बई में हुई आतंकवादी घटनाओं के बाद हटना पड़ा। उन्होंने 8 दिसंबर 2008 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

























